- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: राजस्व आयुक्त...
मध्य प्रदेश
Indore: राजस्व आयुक्त कार्यालय की वेलफेयर सोसाइटी का पहला सम्मेलन संपन्न हुआ
Admindelhi1
26 July 2025 8:04 PM IST

x
इंदौर: संभागायुक्त दीपक सिंह के निर्देशन में राजस्व आयुक्त कार्यालय इंदौर संभाग वेलफेयर सोसायटी का पहला सम्मेलन शनिवार को आयुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिजन भी शामिल हुए।
इस अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चों से परिचय लेते हुए बच्चों से स्नेहपूर्वक आगे भविष्य संवारने के बारे में जानकारी ली और साथ ही उन्होंने बच्चों को स्कूली किट में बैग, टिफिन बॉक्स, पेन, कॉपी, रजिस्टर व कंपोक्स बॉक्स आदि प्रदान किया। सम्मेलन में उपायुक्त सपना लौवंशी, संयुक्त विकास आयुक्त डी.एस. रणदा, उपायुक्त पुरुषोत्तम पाटीदार और विकास विस्तार अधिकारी पवन जैन भी शामिल हुए।
Tagsइंदौरराजस्वआयुक्तकार्यालयवेलफेयरसोसाइटीपहला सम्मेलनसंपन्नIndoreRevenueCommissionerOfficeWelfareSocietyFirst ConferenceConcludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





