मध्य प्रदेश

Indore : 18 साल के युवक की अचानक मौत ,पोस्टमार्टम में पता चला ये वजह

Tara Tandi
29 March 2024 3:43 PM IST
Indore :  18 साल के युवक की अचानक मौत ,पोस्टमार्टम में पता चला ये वजह
x
इंदौर : इंदौर में 18 साल के एक युवक की अचानक मौत हो गई। वह एक कंपनी में काम करता था। उल्टियां होने पर भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की उम्र कम थी और मौत की वजह पता नहीं चल पा रही थी। इसलिए मामला पुलिस को सौंपा गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्मार्टम में पता चला कि युवक का दिल सामान्य से बड़ा था, जो उसकी मौत की वजह बना, हालांकि युवक के पेट मेें अल्कोहल भी पाया गया। पता चला कि एक दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ पार्टी के दौरान शराब पी थी।
युवक का नाम अर्जुन पिता भगवान सिंह यादव निवासी पालदा है। वह सागर से इंदौर नौकरी करने आया था। एक कंपनी में वह काम करता था। रात को उसे अचानक उल्टियां हुई तो भाई उसे एक निजी अस्पताल ले गया। डाक्टरों ने उसकी जांच की और दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। दूसरे अस्पताल तक पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुअा।
सामान्य दिल 350 ग्राम का होता है
युवक का पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ. भरत वाजपेयी का कहना है कि सामान्य दिल 350 ग्राम का होता है। अर्जुन का दिल 550 ग्राम था। हार्ट का बड़ा होना एक जैनेटिक बीमारी हो सकती है। हार्ट बड़ा होने से उसकी मांसपेशियां मोटी हो जाती है और इससे धड़कन बंद होने का खतरा रहता है।
जिन लोगों के हार्ट वजनी होते है। उन्हें चक्कर आने, सीढि़यां चढ़ने पर जल्दी हांफने जैसे लक्षण होते है। अर्जुन के परिजनों ने बताया कि अर्जुन भी थकान ज्यादा होने का जिक्र करता था। होली के पहले उसे इसकी ज्यादा तकलीफ हुई थी। इस बात का जिक्र उसने मां से भी किया था।
Next Story