- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : बहन के देवर...
![Indore : बहन के देवर की भाई ने कर दी हत्या Indore : बहन के देवर की भाई ने कर दी हत्या](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/06/3649597-tara.webp)
x
इंदौर : इंदौर मेें फिर एक हत्या हो गई। लसुडि़या क्षेत्र के रविदास नगर में दो आरोपियों नेे एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिए। युवक घर केे बाहर बैठा था, तभी उस पर हमला हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना शुक्रवार देर रात हुई। दुर्गेश सोलंकी के भाई गौरव ने कुछ दिनों पहले आरोपी कन्हैया की बहन के साथ लव मैैरेज कर लिया था। इससे कन्हैया नाराज था और दोनो परिवारों के बीच तनातनी चल रही है। दोनो परिवार एक ही बस्ती में रहते है, हालांकि दोनों परिवारों के बीच समाज के लोगों ने समझौते के प्रयास भी किए थे।
रात को खाना खाने के बाद दुर्गेश घर के बाहर बैठा था। तभी आरोपी कन्हैया अपने दोस्त करण के साथ आया और दुर्गेश के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान कन्हैया नेे चाकू निकाल लिया और दुर्गेश के सीने में दो वार कर दिए।
दुर्गेश मदद के लिए चिल्लाने लगा तो परिजन भागते हुए घर के बाहर आए। इस बीच आरोपी भाग गए। परिजन दुर्गेश को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, लेकिन ज्यादा खून बनने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आरोपियों के मकान तोड़नेे की मांग
दुर्गेश सोलंकी दलित समाज से हैै। बलाई समाज के अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि लगातार शहर मेें दलित परिवारों पर हमले हो रहे हैं। यह तीसरी घटना है।पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मकानों को तोड़ना चाहिए। दुर्गेश की शवयात्रा निकालने से पहले भी परिजनों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया।
Tagsबहन देवरभाई ने की हत्याSister and brother-in-law murdered by brotherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story