- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : अपहरण से...
मध्य प्रदेश
Indore : अपहरण से सनसनी, युवक को अगवा कर मांगी लाखों की फिरौती
Saba Naaz
19 Jun 2025 9:16 PM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक युवक को जबरन ऑटो रिक्शा में बैठाकर ले गए और बाद में उससे लाखों रुपए की फिरौती की मांग करने लगे।
हालांकि, इस मामले में मुख्य आरोपी और तीन अन्य लोग अभी भी फरार हैं। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि शिकायतकर्ता उम्मेद सिंह ने जानकारी दी कि वह 15 जून 2025 को अपनी दुकान पर बैठा था, तभी राजेन्द्र जाट और उसके साथी ऑटो रिक्शा से पहुंचे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे मारपीट करना शुरू किया और उसे जबरन ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर बैठा लिया। रास्ते भर उसकी पिटाई करते हुए उसे स्टार चौराहे के पास सुनसान स्थान पर ले गए।
वहां पहुंचने के बाद राजेन्द्र जाट ने उम्मेद से 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की और उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उम्मेद बेहोश हो गया, तब आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे उठाया और पानी पिलाया। इसके बाद उसे खजराना में छोड़ दिया और उम्मेद ने पुलिस को सूचना दी लेकिन डर के कारण वह सीधे थाने नहीं गया और घर चला गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी प्रवीण, अजय, सोनू और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से दो ऑटो रिक्शा (नंबर MP09RH901324 और MP09DT7030) भी जब्त किए गए हैं। इस कांड में मुख्य आरोपी राजेन्द्र जाट, पंकज बिल्ली और अन्य दो लोग फरार हैं। सभी आरोपी रेडिसन चौराहे से ऑटो चलाते हैं। पूर्व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजेन्द्र जाट के साथ मिलकर उन्होंने पैसों की जरूरत को लेकर इस अपहरण की साजिश रची थी। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
TagsअपहरणसनसनीयुवकअगवालाखोंफिरौतीKidnappingsensationyoung mankidnappedlakhsransomजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





