मध्य प्रदेश

Indore: वीर शिवाजी को नमन, उत्थान का संदेश

Admindelhi1
19 Feb 2026 5:15 PM IST
Indore: वीर शिवाजी को नमन, उत्थान का संदेश
x

इंदौर: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एवं मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज की इंदौर इकाई द्वारा छत्रपति शिवाजी वाटिका स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गणेश चौधरी (उपाध्यक्ष, इंदौर इकाई), समर सिंह (अध्यक्ष, इंदौर), आदर्श सचान (मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), विजय कटियार (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), विजय पटेल (अध्यक्ष, बजरंग दल एवं युवा अध्यक्ष, इंदौर), संजय चौधरी, विजय चौधरी (पूर्व अध्यक्ष), राम नरेश पटेल, राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, संगठन क्षमता और सुशासन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान और धर्मनिरपेक्ष न्याय व्यवस्था को बनाए रखा।

वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब युवा वर्ग अपने इतिहास को समझे और उसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज में एकता और समरसता बनाए रखने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Next Story