मध्य प्रदेश

Indore : रोटरी क्लबों का पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Kavita2
2 July 2026 1:42 PM IST
Indore : रोटरी क्लबों का पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : रोटरी क्लबों ने अपने नए सत्र की शुरुआत समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ की। इसी क्रम में विभिन्न रोटरी क्लबों द्वारा नेमावर रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट एनवायरनमेंट सेक्रेटरी सुनील ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में रोटरी सेक्रेटरी सरजीव पटेल ने सभी अतिथियों और रोटेरियनों का स्वागत किया।

इस अवसर पर इंदौर के विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। रोटरी क्लब इंदौर के अध्यक्ष अरविंद गौड़ और सचिव दिनेश पांचाल, रोटरी क्लब इंदौर अन्नपूर्णा के अध्यक्ष ओ.पी. दुबे, रोटरी क्लब इंदौर मार्शल के सचिव हेमंत तिवारी, रोटरी क्लब इंदौर कॉर्पोरेट के अध्यक्ष निर्मल दुबे और सचिव मिश्रा जी, रोटरी क्लब इंदौर मालविका की अध्यक्ष सरिता दुबे, रोटरी क्लब इंदौर होलकर के अध्यक्ष नागोरी जी और रोटरी क्लब इंदौर वैली के अध्यक्ष राकेश बामोरिया सहित कई अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।

सभी सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित जीवन भी सुनिश्चित करते हैं।

आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Next Story