- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : रातभर सड़क...
मध्य प्रदेश
Indore : रातभर सड़क बंद, कई जगहों पर डायवर्ट किया गया ट्रैफिक
Saba Naaz
30 Jun 2025 8:00 AM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर से देवास रोड पर लग रहे जाम में कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन बीच बीच में जाम लगातार लग रहा है। पिछले चार दिन से जाम से जूझ रहे लोगों को आज दिन में रास्ता सुलभ मिला लेकिन शाम होते होते फिर कई बार जाम लगने लगा।
इंदौर से देवास के बीच अर्जुन बरोद पर बन रहे ब्रिज के कारण यह जाम लग रहा है। उस हाईवे पर इन दिनों निर्माण कार्य जोरों पर है, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है। खासकर एबी रोड के अर्जुन बरोद से डकाच्या के बीच पुलिया और सड़क निर्माण के चलते कई वाहन जाम में फंस रहे हैं। यह स्थिति आपातकालीन सेवाओं को भी प्रभावित कर रही है, जिससे एम्बुलेंस की आवाजाही में बाधा आ रही है और मरीजों की जान पर बन रही है।
इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रात के समय ट्रैफिक डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। शासन और प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा लिया और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर रणनीति बनाई। तय किया गया कि रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक सर्विस रोड पर निर्माण कार्य किया जाएगा, इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। सुबह होते ही मार्ग दोबारा खोल दिया जाएगा ताकि दिन में यातायात सुचारू रूप से चल सके।
Tagsसड़कडायवर्टट्रैफिकroaddiverttrafficजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





