मध्य प्रदेश

इंदौर पुलिस ने 12वीं की स्टूडेंट से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
19 March 2024 9:36 AM GMT
इंदौर पुलिस ने 12वीं की स्टूडेंट से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया
x
सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया

इंदौर: इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने 12वीं की स्टूडेंट से रेप के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को शोषण की जो कहानी बताई है वो चौंकाने वाली है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम पर चैट के बाद वीडियो कॉल पर उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसी से उसे ब्लैकमेल कर कैफे पर बुलाने लगा। यहां चार से पांच बार संबंध बनाए। जिसके चलते पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई।

अन्नपूर्णा पुलिस ने 18 साल की युवती से रेप के मामले में मयूर पथरोड, निवासी राजमोहल्ला कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों की पहचान पहले इंस्टाग्राम से हुई। मयूर ने अपना नंबर मैसेज किया तो पीड़िता ने बात करने से इनकार कर दिया। लेकिन मयूर जिद करने लगा। जिस पर पीड़िता ने अपने घर से एक बार उसे कॉल किया। मयूर ने कहा कि वह अच्छे दोस्त हैं। उससे डरने की जरूरत नहीं है। मयूर ने कई बार चैटिंग और वीडियो कॉल पर बात की। पीड़िता भी उस पर भरोसा करने लगी।

Next Story