- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इंदौर में पुलिस ने...
मध्य प्रदेश
इंदौर में पुलिस ने 13.43 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
SHIDDHANT
16 July 2026 8:47 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: व्यापारिक नगरी इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।राज्य में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी जारी है।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा अवैध मादक पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार कर 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। बताया गया है कि तुकोगंज थाना क्षेत्रातंर्गत धेनू मार्केट वाली गली नेहरू पार्क के पीछे इंदौर पर संदिग्धों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जो की पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को गुमराह किया मगर शक्ति से की गई पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम सूरज वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी काजी की चाल इंदौर है। व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेते उसके पास से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें 13.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर थी, जिसकी कीमती लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना तुकोगंज में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
Tagsइंदौरब्राउन शुगरतस्कर गिरफ्तारतुकोगंज थानाएनडीपीएस एक्टनशे से दूरी है जरूरी 2.0मध्य प्रदेश पुलिसमादक पदार्थड्रग्स तस्करीब्राउन शुगर बरामदसूरज वर्माइंदौर पुलिसIndoreBrown SugarDrug Smuggler ArrestedTukoganj PoliceNDPS ActNasha Se Doori Hai Zaroori 2.0Madhya Pradesh PoliceDrug TraffickingNarcoticsBrown Sugar SeizedSuraj VermaIndore News
Next Story





