- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: जन्मदिन पार्टी...
मध्य प्रदेश
Indore: जन्मदिन पार्टी में गए युवक की हत्या, गले पर चाकू से किया हमला
Tara Tandi
16 Jun 2024 1:34 PM GMT
x
Indore इंदौर: इंदौर की अर्जुनपुरा मल्टी में एक युवक की हत्या कर दी। हत्यारा युवक का परिचित था। दोनो एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे। वहां उनके बीच विवाद हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो के बीच किसी युवती को लेकर पहले कहासुनी भी हो चुकी थी। हत्या का कारण भी यही सामने आ रहा हैै। दोनो ही शराब के नशे में थे।
पुलिस के अनुसार मृतक का नाम शिवा पिता राजेश है। वह 19 वर्ष का था। उसे कुणाल उर्फ कान्हा ने चाकू मारा। दोनों दिन में भी एक दूसरे के साथ थे। उन्होंने दिन में साथ में ही शराब पी थी। शाम को वे दोनो अपने एक दोस्त रोहित की जन्मदिन पार्टी मेें भूरी टेेकरी गए थे। वहां पर भी उन्होंने फिर शराब पी। इसके बाद वे घर लौट आए। घर पर दोनो के बीच एक युवती को लेकर विवाद हुआ।
कान्ह ने विवाद के दौरान आपा खो दिया और चाकू से शिवा के गले पर वार कर दिया। उसके गले की नस कट गई और खून बहने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शिवा अर्जुनपुरा मल्टी में अपने माता-पिता के साथ रहता था और ढोलक बजाने का काम करता था। शिवा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। आरोपी कान्हा को पुलिस ने रात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसका कहना था कि वह शिवा को जान से नहीं मारना चाहता था।
मौत का मामला हत्या में बदला
11 जून को बायपास पर प्राॅपर्टी ब्रोकर राधेश्याम पाटीदार बेसूध अवस्था में मिला था। परिजनों को लगा था कि उसके दिल का दौरा पड़ा है। राधेश्याम ने अपने साले को फोन लगाकर मौके पर बुलाया था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की वजह अंदरुनी चोट पाई गई। पुलिस ने इस मामले में गोकुल और नवीन को हिरासत में लिया है। दोनो का उससे रुपयों का लेन-देन था।
TagsIndore जन्मदिन पार्टीगए युवक हत्यागले चाकू किया हमलाIndore: Youth who went to a birthday party was murderedknife was attacked on his throatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story