मध्य प्रदेश

Indore : माँ और बेटी को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान महिला की मौत

Tara Tandi
8 March 2024 2:36 PM IST
Indore : माँ और बेटी को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान  महिला की मौत
x
इंदौर : इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में पांच दिन पहले हादसे का शिकार हुई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह अपने बेेटी के साथ जा रही थी। तब एक बाइक ने दोनो को टक्कर मार दी थी। जिसे उसके सिर और कंधों पर गंभीर चोट आई थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे में बेटी के पैरों में भी चोट आई हैै।
बसंती पति नर्मदा प्रसाद निवासी सांईधाम काॅलोनी क्षेत्र में रहती है। वह अपनी बेटी के साथ 3 मार्च को एक्टिवा पर अपनी बहन से मिलने जा रही रही थी। इस बीच गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे बसंती सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर, कंधे व चेहरे पर चोट आई। राहगिरों ने बाइक सवार को रोका और पुलिस के हवाले किया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पांच दिन तक बसंती अस्पताल में भर्ती रही,लेकिन गुरुवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
दोनो बच्चों के साथ रहती थी बसंती
बसंती अपने एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है। दोनो बच्चे नौकरी करते है और बसंती गृहणी थी। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैै।
Next Story