- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: भ्रष्टाचार के...
मध्य प्रदेश
Indore: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी पकड़े गए
Admindelhi1
22 April 2026 11:44 AM IST

x
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन अधिकारियों को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री, संभाग-1, इंदौर), टीके जैन (अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग-1) और अंशु दुबे (उपयंत्री, संभाग-1, इंदौर) को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है।
लोकायुक्त टीम ने आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, जबकि टीके जैन को कार्यालय परिसर के पोर्च के नीचे से एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंशु दुबे ने भी एक लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन कम राशि उपलब्ध होने के कारण उसने रकम नहीं ली। इस प्रकार कुल 2.50 लाख रुपये की राशि जब्त की गई है।
Tagsइंदौरभ्रष्टाचारबड़ी कार्रवाईतीन अधिकारीगिरफ्तारIndorecorruptionmajor actionthree officers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





