- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : कोरोना का...
मध्य प्रदेश
Indore : कोरोना का लोकल ट्रांसमिशन, नए मरीजों की नहीं मिली ट्रैवल हिस्ट्री
Dolly
18 Jun 2025 8:00 PM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा कोरोना पॉजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को भी 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन मरीजों में से किसी की भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है। इससे पता चलता है कि शहर में अब कोरोना फैल रहा है। इस साल अब तक इंदौर में कोरोना के कुल 130 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 120 मरीज इंदौर के ही हैं। वर्तमान में 72 मरीज सक्रिय हैं, जिनका इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। हालांकि, तीन मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि मंगलवार को मिले सभी 8 नए मरीजों में हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई भी गंभीर चिंता की बात नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। विशेष रूप से लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने के लिए कहा गया है। शहर में कोरोना टेस्टिंग की प्रक्रिया अब भी जारी है।
एमवाय अस्पताल और एमआरटी अस्पताल में सरकारी स्तर पर नि:शुल्क कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा, प्री-अप्रूव्ड निजी लैब्स में भी कोरोना टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से कोरोना परीक्षण करवाते रहें, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को जल्दी पहचाना जा सके। इस साल इंदौर में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक 72 वर्षीय महिला शामिल है, जो किडनी और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी। इसके अलावा, एक महिला खरगोन जिले से और एक महिला रतलाम जिले से थीं, जो अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं।
Tagsकोरोनालोकलट्रांसमिशनमरीजोंट्रैवलहिस्ट्रीcoronalocaltransmissionpatientstravelhistoryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





