- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : खजराना चालक...
मध्य प्रदेश
Indore : खजराना चालक ने अश्लील वीडियो शेयर किया, अमेरिका से आई शिकायत
Saba Naaz
28 Jun 2025 8:47 PM IST

x
Indore इंदौर : मोबाइल पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री देखने वालों पर दुनिया की साइबर पुलिस व एजेसिंयों की नजर रहती है। इंदौर का एक रिक्शा चालक अमेरिकी की एजेंसी की पकड़ में आ गया।
वह वाट्सएप पर वीडियो शेयर कर रहा था। इंदौर में बैठे साइबर सेल के अधिकारियों को अमेरिका से संदेश आया कि आपके शहर में खजराना इलाके से इरशाद नामक ऑटो चालक नाबालिगों के अश्लील वीडियो देख रहा है। उन्हें अन्य ग्रुपों में भी शेयर कर रहा। इसके बाद इंदौर पुलिस सक्रिय हुई और वाहन चालक को धरदबोचा। अमेरिका की वॉट्सएप इंक यूनाइटेड स्टेट से इंदौर साइबर सेल को मैसेज मिला था।
इसके बाद पुलिस खजराना पहुंची और लोकेशन के आधार पर इरशाद को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया। इरशाद ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल भी फॉर्मेट करने से लेकर अन्य तरकीबें लगाईं, लेकिन पुलिस ने उसे खोज लिया। अब पुलिस मोबाइल को डेटा रिकवर करवा रही है। इरशाद के मोबाइल पर पिछले कई दिनों से सीधे अमेरिका से नजर रखी जा रही थी और वह लगातार अश्लील सामग्रियां देखने के साथ साझा भी कर रहा था। यह जानकारी अमेरिकी एजेंसी ने इंदौर पुलिस के साथ शेयर की।
Tagsखजरानाचालकअश्लीलवीडियोkhajranadriverpornvideoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





