- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: कैलाश...
मध्य प्रदेश
Indore: कैलाश विजयवर्गीय आज करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे
Admindelhi1
20 July 2025 11:47 AM IST

x
इन्दौर: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज (रविवार को) इंदौर में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इस दौरान इंदौर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने पर वार्ड के सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।
जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि मंत्री विजयवर्गीय आज स्व. गोपाल मालू उद्यान शिक्षक नगर इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड क्रमांक 4 मे 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। साथ ही 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के झूले-चकरी और ओपन जिम का सामान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के उद्यानों को वितरित करेंगे। स्व. गोपाल मालू उद्यान का उद्घाटन करने के साथ ही वे पौधारोपण भी करेंगे।
Tagsमध्य प्रदेशइंदौरकैलाश विजयवर्गीयकरोड़ोंविकास कार्योंभूमिपूजनलोकार्पणMadhya PradeshIndoreKailash Vijayvargiyacroresdevelopment worksbhoomi pujaninaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





