मध्य प्रदेश

इंदौर: पहले कार ने मारी टक्कर, रोड पर गिरे तो सिर पर पहिया चढ़ाकर भागा ड्राइवर

Teja
4 Nov 2021 1:49 PM GMT
इंदौर: पहले कार ने मारी टक्कर, रोड पर गिरे तो सिर पर पहिया चढ़ाकर भागा ड्राइवर
x

फाइल फोटो 

मौके पर मौत

जनता से रिस्ता वेबडेसक | इंदौर के रीगल तिराहे पर हाई स्पीड कार ने इमली साहेब गुरुद्वारे के सेवादार को टक्कर मारी। वह रोड पर गिरे तो कार का पहिया उनके सिर के ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग निकला।इंदौर: पहले कार ने मारी टक्कर, रोड पर गिरे तो सिर पर पहिया चढ़ाकर भागा ड्राइवर

तुकोगंज थाना टीआई कमलेश शर्मा के अनुसार हादसा गुरुवार तड़के 5 बजे का बताया जा रहा है। इमली साहेब गुरुद्वारा के सेवादार इंद्रजीत सिंह भाटिया मॉर्निंग वॉक के बाद गुरुद्वारे की ओर जा रहे थे। कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई। घायल हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज निकाले, लेकिन कार के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

भाटिया 29 साल से गुरुघर (गुरुद्वारा) में सेवा कर रहे थे। वह इंदौर में विष्णुपुरी (एनएक्स) में रहते थे। बीमा कंपनी से रिटायर्ड थे। सुबह 2 बजे गुरुवारा सेवा करने पहुंच जाते थे। गुरुद्वारा में साफ सफाई, प्रकाश आदि काम खुद ही करते थे। भाटिया श्री गुरुनानक निष्काम सेवा सोसायटी के प्रमुख थे और प्रकाश पर्व के दौरान गुरुवाणी भी पढ़ते थे।

Next Story