- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : शराब के नशे...
मध्य प्रदेश
Indore : शराब के नशे में प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की कर दी हत्या
Dolly
29 Jun 2025 4:26 PM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर :के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी लिवइन पाटर्नर की हत्या कर दी। दोनों के विवाद हुआ तो प्रेमी ने महिला का सिर दीवार पर दे मारा।
गहरी चोट सिर में लगने से महिला फर्श पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला अपने चार बच्चों को छोड़कर डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही थी। द्वारकापुरी क्षेत्र निवासी रवि शरावरे के साथ खंडवा निवासी वसु बाई साथ रही थी। दोनो शराब साथ में शराब पीते थे।
शनिवार रात को वसु और रवि ने साथ में शराब पी। इसके बाद वसु रवि को अपशब्द कहने लगी। रवि ने उसे चुप रहने के लिए कहा, लेकिन वसु लगातार गालियां दे रही थी। रवि को गुस्सा आया तो उसने वसु का सिर दीवार से दे मारा। इसके बाद महिला के सिर से खून बहने लगा।
हत्या की जानकारी मोहल्ले वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा और रवि को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने वसु की खंडवा निवासी बेटी को घटना की जानकारी दी। बेटी पिता के साथ रहती है। वह इंदौर आई और शव की अंत्येष्टी की। रवि दहाड़ी करता था। खंडवा से इंदौर आने के बाद वसु भी मजदूरी करती थी। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।
Tagsनशेप्रेमीलिव-इनपार्टनरहत्याDrugsloverslive-in partnersmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





