मध्य प्रदेश

Indore: 10 दिसंबर से शुरू होगी इंदौर से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान

Tara Tandi
11 Nov 2024 3:56 PM IST
Indore: 10 दिसंबर से शुरू होगी इंदौर से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान
x
Indore इंदौर: इंदौर से कोलकता के लिए दिसंबर में दो सीधी उड़ान रहेगी। इंडिगो कंपनी दस दिसंबर से नई उड़ान शुरू करेगी,जबकि एयर इंडिया भी 15 दिसंबर से कोलकता के लिए नई उड़ान शुरू करेगा।
नए विंटर शेड्यूल में इंदौर को नई उड़ानों के मिलने का सिलसिला जारी है। दिसंबर से इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें कोलकता के लिए शुरू हो रही है। कोलकता से उज्जैन और अेांकारेश्वर के लिए काफी पर्यटक दर्शन के लिए आते है। उनके लिए यह नई उड़ान सुविधाजनक रहेगी। इंडिगो कंपनी ने दस दिसंबर की उड़ान के लिए बुकिंग
भी शुरू कर दी है।
ट्रेवर्ल्स एसोसिएशन के चेयरमेन हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि नई उड़ान का किराया सात से लेकर आठ हजार रुपये तक है। इंदौर से इंडिगो कंपनी की कोलकता के लिए यह दूसरी उड़ान है। पहले इंदौर से रात साढ़े आठ बजे विमान कोलकता के लिए उड़ान भरता था और साढ़े दस बजे कोलकता पहुंचता था।
नई उड़ान सुबह 6.55 बजे कोलकता से इंदौर के लिए रवाना होगी और सुबह 9.20 बजे इंदौर में लैंड होगी। इंदौर से उड़ान सुबह दस बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12.10 बजे कोलकता उतरेगी।
एयर इंडिया 15 दिसंबर से कोलकता के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है। इंदौर से दिल्ली-मुबंई, बेंगलुरु के लिए एक से ज्यादा उड़ानें थीं। अब इस लिस्ट में कोलकता शहर भी जुड़ गया है। इस शहर के लिए तीन उड़ानें इंदौर से रहेगी।
Next Story