मध्य प्रदेश

Indore : डिजिटल एड्रेस सिस्टम की शुरुआत, घरों पर लगेंगे क्यूआर कोड

Dolly
29 Jun 2025 4:29 PM IST
Indore : डिजिटल एड्रेस सिस्टम की शुरुआत, घरों पर लगेंगे क्यूआर कोड
x
Indore इंदौर : इंदौर में अब हर घर का डिजिटल पता होगा। नगर निगम यह आधुनिक सुविधा मुफ्त में प्रदान कर रहा है। शहर में साढ़े चार लाख से ज्यादा मकानों का डिजिटल पता रहेगा।
घरों व फ्लैटों के बाहर क्यूआर कोड लगा रहेगा। स्कैन करते ही मोबाइल पर डिजिटल पेज खुल जाएगा। बिजली पानी के बिलों का भुगतान उसके जरिए होगा। इसके अलावा प्रमाण पत्र, संपति कर की जानकारी भी मिल सकेगी। क्यूआर कोड शेयर करके मकान मालिक अपने घर की सही लोकेशन भी भेज सकेंगे।
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को सुदामा नगर के घरों में क्यूआर कोड लगाकर इसकी शुरुआत की। इंदौर, देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब डिजिटल सिटी की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।यह एक ऐतिहासिक पहल है जो नगर सेवाओं को पारदर्शी, सुलभ और तकनीक-सक्षम बनाएगी।
नागरिकों की सहभागिता इस योजना की सफलता की कुंजी है।हमने इंदौर को स्वच्छ, हरित और सोलर युक्त शहर बनाने की दिशा में कई कार्य किए हैं। अब डिजिटल प्लेट के साथ हम डिजिटल इंदौर की नींव भी रख रहे हैं। यह प्रयास इंदौर को वैश्विक स्मार्ट शहरों की सूची में स्थापित करने में मदद करेगा।
Next Story