मध्य प्रदेश

Indore: उप संचालक पर गिरी गाज, संभागायुक्त का एक्शन

Admindelhi1
26 March 2026 10:58 AM IST
Indore: उप संचालक पर गिरी गाज, संभागायुक्त का एक्शन
x
"विभागीय गड़बड़ी पर अधिकारी सस्पेंड"

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को हुई संभागीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पशुधन योजना के घटक डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनू योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही सामने आने पर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बड़वानी जिले के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक लक्ष्मण सिंह बघेल को निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में जारी आदेशानुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनू योजना के अंतर्गत 24 मार्च 2026 की स्थिति में जिला बड़वानी को वित्तीय वर्ष में 10 प्रकरणों का लक्ष्य दिया गया था, किन्तु समीक्षा के दौरान पाया गया कि बड़वानी जिले में पोर्टल पर बैंक द्वारा कोई भी प्रकरण स्वीकृत एवं वितरण नहीं किया गया है। शासन की प्राथमिकता वाली योजना में शासन स्तर से सतत मॉनिटरिंग एवं निर्देश दिए जाने के उपरांत भी लक्ष्मण सिंह बघेल द्वारा कोई रूचि नहीं लेकर अपने कर्तव्य निर्वहन में त्रुटि करते हुए अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है।

उप संचालक लक्ष्मण सिंह बघेल का उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल होने से उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 9 के तहत निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, जिला बड़वानी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Next Story