मध्य प्रदेश

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 90 हजार से ज्यादा का नकली नोट जब्त किया

Admindelhi1
23 March 2024 7:55 AM GMT
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 90 हजार से ज्यादा का नकली नोट जब्त किया
x
आरोपी खरगोन-खंडवा से नोटों को खपाने के लिए शहर में पहुंचे

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ​​​​​शुक्रवार रात नकली नोट चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों से 90 हजार से अधिक नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी खरगोन-खंडवा से नोटों को खपाने के लिए शहर में पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच ने राजेन्द्र नगर इलाके में दबिश देकर कार्रवाई का है।

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि टीम को शुक्रवार रात जानकारी मिली थी कि खरगोन में रहने वाला दिलीप इंदौर में कुछ लड़कों के साथ आया हुआ है। वह यहां पर बड़े स्तर पर नकली नोट की तस्करी करने आया है। कुछ युवकों ने आर्डर पर नकली नोट बुलवाए थे। दबिश देने पर दिलीप और उसके साथियों को पकड़ा गया है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

खरगोन में पकड़ाया था मांस्टर माइंड

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नकली नोट का मांस्टर माइंड खरगोन में रहता है। वहां जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि इंदौर के राजेन्द्र नगर में नकली नोट भेजे गए हैं। इस पर क्राइम ब्रांच को अलर्ट कर दबिश डालने भेजा गया। पकड़ाए नकली नोट के बारे में बताया जा रहा है कि चुनाव में वह इसे किसी राजनैतिक व्यक्ति के कहने पर खपाने वाले थे। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

Next Story