मध्य प्रदेश

Indore: क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्कर को पकड़ा, लाखों की ड्रग्स बरामद

Bharti Sahu 2
30 Nov 2024 10:35 AM IST
Indore:  क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्कर को पकड़ा, लाखों की ड्रग्स बरामद
x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ऑपरेशन प्रहार जारी है. पुलिस लगातार ड्रग तस्करों की धरपकड़ कर रही है, इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने लाखों रुपए की ड्रग के साथ एक बदमाश को पकड़ा है. बता दें कि पूरा मामला इंदौर का है जहां क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आजाद नगर निवासी समीर ड्रग बेचने की फिराक में घूम रहा है, जिसके बाद टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े चार लाख रुपए कीमत की 45 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई|
इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी. जिसके बाद एक तस्कर को पकड़ा गया है, जिसके पास से लाखों रुपए की ड्रग बरामद हुई है. तस्कर का नाम समीर है जो आजाद नगर इलाके का रहने वाला है, आरोपी पर पहले भी कई अपराध दर्ज हैं, आरोपी के बाहर तस्करों से संपर्क हैं, आरोपी से पूछताछ की जा रही है|
Next Story