- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: करोड़ों की...

x
"करोड़ों की जमीन पर प्रशासन ने किया कब्जा"
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में गुरुवार को शासकीय भूमि को संरक्षित करने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने लीज पर दी गई एक हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती जमीन का कब्जा लिया है।
बताया गया कि होप टेक्सटाईल को लीज पर दी गई भूमि की लीज कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गत 20 अगस्त को जारी एक आदेश के अनुसार निरस्त की गई। इस आदेश के परिपालन में गुरुवार को ग्राम कस्बा इंदौर के सर्वे क्रमांक 282/2 रकबा 22.24 एकड़ का कब्जा लिया गया। उक्त भूमि शासकीय है, इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या अतिक्रमण करना दण्डनीय अपराध है, संबंधी सूचना पटल भी लगाया गया है। तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने बताया कि उक्त भूमि का आज विधिवत रूप से कब्जा ले लिया गया है।
Tagsमध्य प्रदेशइंदौरकरोड़ोंबेशकीमतीजमीन निगमजब्तीMadhya PradeshIndoreCroresPricelessLand CorporationSeizureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





