मध्य प्रदेश

Indore: बाल श्रम में लगे बच्चों का किया रेस्क्यू

Sanjna Verma
11 Jun 2024 6:21 AM GMT
Indore:  बाल श्रम में लगे बच्चों का किया रेस्क्यू
x
Indoreइंदौर : जिला प्रशासन के महिला एवं बाल विकास विभाग और श्रम विभाग के संयुक्त दल ने आज एक पुनः बड़ी कार्यवाही करते हुए बाल श्रम में लगे बच्चों को rescue किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग और श्रम विभाग की संयुक्त टीम कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा बनाई गई है।
भिक्षावृत्ति उन्मूलन के साथ ही बाल श्रम उन्मूलन का कार्य इंदौर में तेजी पकड़ रहा है। इसी परिपेक्ष में आज मोती तबेला के बैग फैक्ट्री में कार्य करते हुए तीन बच्चों को
rescue
किया गया। फैक्ट्री मालिक पर बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में महिला एवं बाल विकास विभाग के दिनेश मिश्रा, बाल संरक्षण अधिकारी भगवान दास साहू एवं संदेश, श्रम विभाग की श्रेया तथा किशोर police इकाई से दीपक उपस्थित थे।
Next Story