- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: कार ने युवक...
मध्य प्रदेश
Indore: कार ने युवक को टक्कर के बाद एक किलोमीटर तक घसीटा
Tara Tandi
18 Oct 2024 3:52 PM IST

x
Indore इंदौर :राऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कार के नीचे फंस गया और उसकी पत्नी दूसरी तरफ गिर पड़ी। कार चालक ने पकड़े जाने के डर से कार नहीं रोकी और वह फंसे युवक समेत कार को दौड़ाने लगा।
एक किलोमीटर तक पीछा कर दूसरे वाहन चालकों ने कार रोकी और फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे की है। एबी रोड पर बाइक पर सवार होकर एक दंपत्ति जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक सफेद कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक समेत पति-पत्नी गिर पड़े। चालक ने कार आगे बढ़ाई तो युवक उसके नीचे फंस गया। वह करीब एक किलोमीटर तक उसे घसीट कर ले गया। इससे पति बुरी तरह घायल हो गया।
कुछ लोगों ने कार का पीछा किया और उसे रोका। घायल युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने कार को पलट दिया और आग लगाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन मौके पर पहुंच कर पुलिस ने भीड़ को हटाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। हादसे में पत्नी भी घायल हुई है। उसे भी एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
TagsIndore कार युवकटक्कर बादएकिलोमीटर तक घसीटाIndore car youthafter collisiondragged for a kilometerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





