- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: फुटपाथ पर हुई...
मध्य प्रदेश
Indore: फुटपाथ पर हुई हैवानियत, मजदूर की हत्या कर लूटी जेब
Tara Tandi
11 May 2025 2:41 PM IST

x
Indore इंदौर : नंदलालपुरा इलाके में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नारायण पांचाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भोपाल का निवासी था लेकिन वर्षों से इंदौर में रहकर हम्माली का काम करता था। यह घटना नंदलालपुरा सब्जी मंडी के पास घटी, जहां नारायण एक दुकान के बाहर फुटपाथ पर सोया हुआ था। रात करीब तीन बजे एक अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा और नारायण की जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने इंटरलॉकिंग टाइल से उसके सिर पर जोरदार वार किया, जिससे नारायण की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जानकारी सुबह राहगीरों को तब लगी जब उन्होंने खून से लथपथ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास की दुकानों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दिया है। पुलिस को 'शांति प्रतिष्ठान' नामक दुकान के बाहर लगे कैमरों से अहम सुराग मिला है। जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान देव के रूप में हुई है, जो धुलिया का निवासी है और नशे का आदी है। पुलिस के अनुसार वह इलाके में चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं में शामिल रहता है। फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है, लेकिन आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।
नारायण पांचाल वर्षों से इंदौर में रह रहा था और घटना स्थल पर स्थित दुकान की रखवाली करता था। वह उसी दुकान के बाहर फुटपाथ पर सोता था जहां उसका शव मिला। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वे सुबह 10 बजे के बाद दुकानें खोलते हैं, इसलिए रात की घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। नारायण भोपाल का मूल निवासी था, लेकिन घटना के बाद अभी तक कोई भी परिजन शव लेने नहीं पहुंचा है। शव को मर्चुरी में रखा गया है और पुलिस उसके परिवार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।
एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार, नारायण पूर्व पार्षद नंदू की दुकान पर काम करता था और उसे शनिवार को दुकान से सप्ताह का वेतन मिला था, जो लगभग तीन हजार रुपए था। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने इन्हीं पैसों के लिए उसकी हत्या की है। डीसीपी हंसराज जैन ने बताया कि सिर पर पत्थर लगने से नारायण की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
TagsIndore फुटपाथ हैवानियतमजदूर हत्यालूटी जेबIndore footpath brutalitylaborer murderpocket lootedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





