मध्य प्रदेश

Indore : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

Tara Tandi
18 July 2024 1:48 PM IST
Indore : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही  जांच
x
Indore इंदौर : लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन क्षेत्र मेें एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक कौन है और उसने आत्महत्या की या उसे हत्या के बाद पेड पर लटकाय गया। पुलिस इसकी पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस को युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैै।
बाणगंगा पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव पेड़ पर लटका है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने फंदे से युुवक को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई हैै। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है। पुलिस ने इंदौर के आसपास के जिलों के गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई है,ताकि मृतक के बारे में जानकारी पता चल सके।
आत्महत्या से पहले वीडियो पर बताई वजह
परदेशीपुरा में एक ड्रायवर नरेंद्र सैनी ने आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसनेे अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने आत्महत्या की वजह पत्नी पूूजा और साले व उसकी पत्नी को बताया।
पुलिस ने वीडियो को जांच में लेकर जांच शुरू कर दी हैै। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते है। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली।
Next Story