मध्य प्रदेश

Indore: फिरोज खान नामक आयोजक ने बैनर-पोस्टर हटवाए गए

Admindelhi1
3 Oct 2024 12:29 PM IST
Indore: फिरोज खान नामक आयोजक ने बैनर-पोस्टर हटवाए गए
x
बजरंग दल ने भी मोर्चा खोला

इंदौर: खंडवा रोड स्थित एक गरबा आयोजन को लेकर हिंदूवादियों ने विरोध किया और पुलिस के पास पहुंचे। हालांकि विरोध को देखते हुए आयोजन रद्द करना पड़ा।

शिखर गरबा मंडल के बैनर तले गरबों का आयोजन होना था, जिसे लेकर फिरोज खान नामक आयोजक ने बैनर-पोस्टर लगवाए थे। आज से गरबों की शुरुआत भी थी, लेकिन कल दिन में यह जानकारी जैसे ही हिंदूवादियों को लगी तो वे विरोध करने जमा हो गए। बजरंग दल ने भी मोर्चा खोला। जिला संयोजक राम दांगी ने बताया कि पुलिस प्रशासन को भी चेताया कि अगर पुलिस ने दखलंदाजी करते हुए आयोजन को नहीं रोका तो बजरंग दल बड़ा आंदोलन करेगा। जहां गरबे होने वाले थे वहां पुलिस भी पहुंची। ऐसी सूचना है कि गरबों के आयोजक को बदल दिया गया है।

हालांकि यह बात भी कही जा रही है कि केवल नवरात्रि पूजा होगी, गरबे रद्द कर दिए गए हैं। जिसकी जमीन पर आयोजन हो रहा था उसके खिलाफ भी शिकायत की गई है। आयोजक फिरोज एक भाजपा नेता का करीबी बताया जा रहा है।

Next Story