- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : ऑटो चालक का...
Indore : ऑटो चालक का इकलौता 12 वर्षीय बेटा नहाते समय तालाब में डूबा

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कनाड़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय बालक तालाब में डूब गया। वह घर से खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन अपने दोस्तों के साथ नहाने चला गया। पानी की गहराई का अंदाजा न होने पर अश्विन गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमाबाई नगर निवासी सुरेश के बेटे अश्विन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अश्विन पांचवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ अंबा मुलिया क्षेत्र में तालाब में नहाने गया था। नहाते समय अश्विन गलती से गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्त मदद के लिए चिल्लाने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तालाब से बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





