मध्य प्रदेश

Indore: पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज

Tara Tandi
28 March 2025 11:45 AM IST
Indore: पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,  केस दर्ज
x
Indore इंदौर : फ्रीज मैकेनिक के खिलाफ महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। इलाके में रहने वाले इस व्यक्ति अपनी पत्नी से तलाक की बात कहकर संबंध बनाए। उसने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह एक दिन पहले महिला को छोड़कर भाग गया। मामले में पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। बता दें महिला के पति की मौत हो चुकी है।
द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपी दीपक डिंडोकर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि पति का 2 साल पहले देहांत हो चुका है। मैं पहले पंढरीनाथ इलाके में रहती थी। दीपक यहां फ्रीज सुधारने आया था। उससे पहचान बढ़ गई। दीपक को पता था कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। उसने मुझसे कहा कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। कोर्ट में तलाक का केस लगा है। उसने तलाक के बाद मुझसे शादी करने का वादा किया था।
2 माह से महिला का फाेन उठाना बंद
दीपक ने बातों में लेकर महिला का मकान खाली करवा दिया और दूसरी जगह अपने साथ रखने लगा। मई 2024 से जनवरी 2025 तक वह साथ रहा। कहता रहा कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे। करीब 2 माह पहले उसने मोबाइल उठाना बंद कर दिया।
25 जनवरी के बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया है। वही उसे किराए के कमरे में झूठ बोलकर रखा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Next Story