मध्य प्रदेश

Indore: पति से झगड़े के बाद महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी

Ratna Netam
5 Aug 2024 4:04 PM IST
Indore: पति से झगड़े के बाद महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी
x
Indore,इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पति से झगड़े के बाद 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार शाम को हुई इस घटना को एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप में दो बच्चों की मां अंगूरी
Mother Angoori
अपने पति राहुल से झगड़े के बाद घर की तीसरी मंजिल पर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। उन्होंने बताया, "अंगूरी के पति और पड़ोसियों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन गुस्से में आकर उसने पानी की टंकी से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।" अधिकारी ने बताया कि महिला के पति और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो देखकर महिला द्वारा उठाए गए इस कदम के सही कारण का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
Next Story