- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: सरकारी भूमि पर...
मध्य प्रदेश
Indore: सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने की इंदौर में कार्रवाई
Admindelhi1
26 Aug 2025 11:41 AM IST

x
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में सोमवार को राजस्व एवं पुलिस बल के अमले द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान बाल्याखेड़ा स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
अनुविभागीय अधिकारी कनाडिया एवं तहसीलदार कनाड़िया के द्वारा पारित आदेशानुसार सोमवार को ग्राम बाल्याखेड़ा स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 97 के अंश भाग 0.300 हेक्टेयर भूमि को विधिवत सुनवाई उपरांत अतिक्रमण मुक्त किया गया। अतिक्रमण से मुक्त करायी गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग ढाई करोड़ रुपये है। उक्त अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व अमला कनाडिया व पुलिस बल थाना लसुड़िया के द्वारा की गयी।
Tagsइंदौरसरकारीभूमिकब्जाहटानेकार्रवाईIndoreGovernmentLandOccupationRemovalActionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





