- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: 3 साल की बच्ची...
मध्य प्रदेश
Indore: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की मिली सजा
Tara Tandi
6 March 2025 4:00 PM IST

x
Indore इंदौर। तीन साल की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची से आखिरकार न्याय मिल ही गया। दुष्कर्म के दोषी को स्थानीय अदालत ने कठोर आजीवन करावास सजा सुनाई है। इसी के साथ उस पर 12 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू स्थित चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार ने यह सजा घटना के लगभग साढ़े सात माह में सुनवाई पूरी करते हुए सुनाई है। राज्य सरकार को मानसिक व शारीरिक क्षतिपूर्ति के लिए पीड़िता को 2 लाख रुपये देने का आदेश भी दिया है।
विशेष लोक अभियोजक संध्या उइके ने बताया कि 13 जुलाई 2024 को घर के बाहर खेल रही बच्ची को 19 वर्षीय दगडू सिंह कटारा चॉकलेट दिलाने का लालच देकर भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के पीछे ले गया। उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची को घर से कुछ दूर छोड़ भाग गया था।बच्ची के निजी अंग से निकल रहा था खून
बच्ची के निजी अंग से रक्तस्राव हो रहा था। मां उसको लेकर बड़गोंदा थाने पहुंची। अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया। कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची को आरोपी को ले जाते हुए देखा था। बच्ची ने भी आरोपी की पहचान की थी।
TagsIndore 3 साल बच्चीदुष्कर्म आरोपीआजीवन कारावासमिली सजाIndore 3 year old girlrape accusedlife imprisonmentgot punishmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





