मध्य प्रदेश

Indore: इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर बांध में प्रचुर जलराशि जमा हुई

Admindelhi1
31 Aug 2024 8:58 AM GMT
Indore: इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर बांध में प्रचुर जलराशि जमा हुई
x

इंदौर: नर्मदा में भरपूर पानी आने से इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर बांध में भी पानी प्रचुर भर गया है। इसी तरह खरगोन, बड़वानी, उज्जैन के गंभीर बांध, शाजापुर के चिलर बांध, मंदसौर के गांधीसागर डैम सहित अन्य बांधों में भी प्रचुर जलराशि जमा हो गई है। इससे आने वाले पूरे वर्ष के लिए जल आपूर्ति की चिंता मिट गई है। वहीं, किसान भी खेती की सिंचाई को लेकर निश्चिंत हो गए हैं। खंडवा जिले में इस वर्षाकाल में औसत वर्षा 808 मिमी की तुलना में अब तक करीब 620 मिमी वर्षा हुई है।

12 गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी: ऊपरी क्षेत्रों से आने वाले पानी से इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध लबालब हो चुके हैं। इनका जलस्तर नियंत्रित करने के लिए गेट भी खोलना पड़े हैं। इंदिरा सागर बांध का जलस्तर लगभग 262.05 मीटर है। जबकि पूर्ण जलभराव क्षमता 262.13 मीटर है।इसके 12 गेट छोड़ कर 3516 क्यूमेक्स पानी छोड़ रहे हैं। वहीं, ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 195.40 मीटर रहने से इसके भी 12 गेट खोलकर 3321 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। ओंकारेश्वर बांध की पूर्ण जलभराव क्षमता 196.10 मीटर है।

नर्मदा नदी का बढ़ गया है जलस्तर: इसके अलावा दोनों बांधों की आठों टरबाइन चलाकर बिजली उत्पादन से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ। शहर की जलापूर्ति करने वाला नागचून तालाब अभी करीब 13 फीट खाली है। इसकी पूर्ण जलभराव क्षमता 1100 फीट है। वहीं, भगवंत सागर बांध से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इस वर्ष मानसून का दौर आधे से अधिक बीत चुका है लेकिन जोरदार वर्षा के अभाव में स्थानीय नदी-नाले उफान पर आने जैसी स्थिति नहीं बनी है। शाजापुर जिले में अभी भी तेज वर्षा का इंतजार है।23 फीट क्षमता वाले चीलर डेम का जल स्तर 17.6 फीट पहुंचा है। सभी प्रमुख नदियों में 32 से ज्यादा स्टॉपडैम हैं, जिनके गेट अभी बंद नहीं किए गए हैं। जिले की औसत वर्षा 987.7 मिमी है। झाबुआ जिले के सभी बांध लबालब हो गए हैं। माही नदी पर बना बांध लबालब हो गया है। इसके दो गेट खोले गए हैं।

नर्मदा के बैकवॉटर में आई कमी: बड़वानी जिले में नर्मदा नदी के बैकवाटर में बढ़ोतरी हुई है। इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलन और सहायक नदियों का पानी नर्मदा में मिलने से सीजन में बैकवाटर लेवल 135 मीटर पहुंचा था। बैकवॉटर में बढ़ोतरी के मद्देनजर सरदार सरोवर बांध के 15 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। इससे राजघाट में नर्मदा बैकवाटर में सवा मीटर की कमी आई है। धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में माही परियोजना के मुख्य बांध में पानी की आवक बनी हुई है। गुरुवार सुबह 10.30 बजे माही मुख्य बांध के दो गेट आधा मीटर खोले गए।जिले में अन्य स्थानों पर वर्षा सामान्य हुई है। खरगोन जिले में लगातार वर्षा के कारण अपरवेदा के गेट खोलना पड़ रहा है। मंदसौर जिले में अब तक 700 मिमी वर्षा हो चुकी हैl अच्छी वर्षा होने से गांधी सागर बांध में पानी की आवक बनी हुई हैl

Next Story