- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : कर्ज चुकाने...
Indore : कर्ज चुकाने के लिए अपहरण का नाटक करने वाले युवक और उसके दोस्त गिरफ्तार

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कर्ज चुकाने के लिए एक अजीबोगरीब प्रयास में 20 वर्षीय युवक और उसके तीन दोस्तों को खुद के अपहरण का नाटक रचने और अपने माता-पिता से फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बाणगंगा इलाके में हुई और पुलिस ने 16 घंटे के भीतर इसका पर्दाफाश कर दिया। एडिशनल डीसीपी (जोन-3) रामसनेही मिश्रा के मुताबिक, कुशवाह नगर निवासी यश राठौर बुधवार को लापता हो गया था। उसके पिता आनंद राठौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और एक अज्ञात कॉलर ने 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जोन-3 साइबर सेल की मदद से जांचकर्ताओं ने यश और उसके साथियों को सुपर कॉरिडोर सर्विस लेन के पास एक सुनसान इलाके में ढूंढ निकाला। उन्हें एक कार में पाया गया और हिरासत में ले लिया गया।





