मध्य प्रदेश

Indore : जूनियर मिस इंडिया फिनाले सीजन 4 में इंदौर की लड़की पहुंची

Kavita2
5 Jan 2026 3:08 PM IST
Indore : जूनियर मिस इंडिया फिनाले सीजन 4 में इंदौर की लड़की पहुंची
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: शहर की चाइल्ड मॉडल आराध्या शर्मा का सिलेक्शन जूनियर मिस इंडिया सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है। इंदौर में हुए ऑडिशन क्लियर करने के बाद आराध्या पांच साल की कैटेगरी में शहर को रिप्रेजेंट करेंगी। तीन दिन का ग्रैंड फिनाले 6, 7 और 8 जनवरी को क्लार्क्स आमेर में होगा। बचपन से ही कैमरे के सामने पोज देने की शौकीन आराध्या ने ऑडिशन राउंड में अपने कॉन्फिडेंस, टैलेंट और स्टेज प्रेजेंस से जूरी को इम्प्रेस किया।

हैप्पी चाइल्ड प्ले ग्रुप स्कूल की स्टूडेंट आराध्या साढ़े तीन साल की उम्र से लोकल ब्रांड मॉडलिंग असाइनमेंट से जुड़ी हैं। वह दिल्ली में इंडिया किड्स फैशन वीक सीजन 12 के फिनाले में भी रैंप वॉक कर चुकी हैं। हाल ही में लखनऊ में आराध्या का कैलेंडर लॉन्च हुआ, जहां उन्हें एक्ट्रेस शहनाज गिल से अवॉर्ड भी मिला।

जानकारी देते हुए आराध्या की मां समीक्षा शर्मा ने बताया कि वह जयपुर फिनाले में तीन रैंप-वॉक राउंड में हिस्सा लेंगी, जिसके लिए अभी फोकस्ड तैयारियां चल रही हैं।

Next Story