- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: इंदौर में पांच...

x
12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
इंदौर: देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
Tagsइंदौरपांच मंजिलामकानधंसाIndorefive storeyhousesunkenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





