मध्य प्रदेश

इंदौर 80 हजार से 1 लाख चालकों की राह आसान

Admin2
9 July 2022 2:25 PM GMT
इंदौर 80 हजार से 1 लाख चालकों की राह आसान
x
चालकों की राह आसान

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्यप्रदेश, शहर में बनने वाले फोर सिक्स लेन फ्लाईओवर की शुरुआत फूटी कोठी चौराहे से हो गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने यहां मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पाइलिंग कर मिट्टी की जांच की जाएगी। इस चौराहे पर 640 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

ये चार छह लेन के फ्लाईओवर 2050 तक शहर के अनुमानित ट्रैफिक लोड को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे। इनकी लागत लगभग 300 करोड़ रुपये होगी। इनमें से खजराना फ्लाईओवर की लागत अधिकतम 85 करोड़ रुपये तक होगी।
फूटी कोठी फ्लाईओवर का होगा 640 मीटर लंबा
खजराना फ्लाईओवर की लंबाई होगी 850 मीटर
चारों फ्लाईओवर पर लगेगी 300 करोड़
ये फ्लाईओवर 4 जगहों फूटी कोठी, भंवरकुआं, खजराना और लवकुश चौराहे पर बनने हैं।
खजराना फ्लाईओवर की लागत 85 करोड़ रुपये होगी। सबसे ऊंचा
रिंग रोड स्थित खजराना चौराहे पर बनने के बाद 4 फ्लाईओवर बनेंगे।


Next Story