मध्य प्रदेश

इंदौर: 3 साल की मासूम बॉलकनी में रैलिंग नहीं होने से सड़क पर जा गिरी

Soni
17 March 2022 5:26 PM IST
इंदौर: 3 साल की मासूम बॉलकनी में रैलिंग नहीं होने से सड़क पर जा गिरी
x

मृतक बच्ची की बहन चंचल ने बताया कि मां ज्योति नहाने गई थी। इस दौरान दोनों बहनें बाहर ही खेल रही थी। कमरे से डॉली बालकनी की तरफ भागी। तभी उसका अचानक पैर स्लिप हुआ और वह सिर के बल जमीन पर गिर गई थी। इस वजह से डॉली के सिर की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ था।

उसका चेहरा एक तरफ से पूरा नीला पड़ गया था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी।डॉली के पिता जीवन कारीगर हैं और पत्नी ज्योति गृहिणी है। जीवन मूल रूप से उज्जैन के रहने वाले हैं। परिवार के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार उज्जैन में चक्रतीर्थ पर किया।

Next Story