मध्य प्रदेश

India के सामने 259 रन का लक्ष्य, अक्षर पटेल ने इंग्लैंड की तोड़ी कमर

Ratna Netam
14 July 2026 7:42 PM IST
India  के सामने 259 रन का लक्ष्य, अक्षर पटेल ने इंग्लैंड की तोड़ी कमर
x

Bhopal भोपाल : मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को इंदौर से भोपाल तक ‘जेन-जी साइकिल यात्रा’ की शुरुआत की गई। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने युवाओं के भविष्य, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

यात्रा की शुरुआत इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर से हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और कमजोर होती शिक्षा व्यवस्था के कारण प्रदेश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकारों और भविष्य को लेकर चलाया जा रहा अभियान है।

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि पीएससी से लेकर नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं तक में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी के कारण लाखों छात्रों की मेहनत प्रभावित होती है। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।

कांग्रेस की ओर से बताया गया कि ‘जेन-जी साइकिल यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को उठाना है। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कांग्रेस के इस अभियान का हिस्सा है।

साइकिल यात्रा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, सचिन यादव, रीना बौरासी, यश घनघोरिया, आशुतोष चौकसे, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, विपिन वानखेड़े और चिंटू चौकसे सहित कई नेता मौजूद रहे।

इंदौर से रवाना हुई यात्रा क्षिप्रा पहुंची, जहां देवास जिले के कांग्रेस नेताओं ने भी इसमें भाग लिया। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए सोनकच्छ पहुंची। रात में आष्टा में विश्राम के बाद बुधवार सुबह यात्रा भोपाल के लिए रवाना होगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, लेकिन युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि सरकारी भर्तियों को नियमित किया जाए, प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाया जाए।

कांग्रेस ने बताया कि शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर 9 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रीय छात्र आंदोलन भी आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस आंदोलन के जरिए देशभर के छात्रों की समस्याओं को उठाया जाएगा और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग की जाएगी।

वहीं, यात्रा के दौरान इंदौर में नगर निगम की ओर से स्पॉट फाइन की कार्रवाई भी की गई। रीगल चौराहे पर कचरा फैलने के मामले में नगर निगम ने दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बाद में एनएसयूआई प्रभारी रवि दांगी ने यह राशि जमा कर दी।

कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। वहीं, राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों से पहले युवाओं के मुद्दों को केंद्र में लाने की कांग्रेस की रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं।

Next Story