- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हिंदुस्तान पावर परिसर...
मध्य प्रदेश
हिंदुस्तान पावर परिसर में राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
Shantanu Roy
15 Aug 2022 7:01 PM GMT

x
बड़ी खबर
अनूपपुर। देश के स्वर्णिम इतिहास में 15 अगस्त की दिन गौरवशाली पड़ाव है। यह हमें शहीदों और राष्ट्र निर्माताओं के प्रेरक बलिदान की याद दिलाता है। आजादी के ऐतिहासिक 75 साल के अमृत महोत्सव पड़ाव तक हमने चुनौतियों के बीच प्रगति की मिसाल कायम की है। हम ऊर्जा उत्पादन के जरिए देश के नव-निर्माण में महती योगदान दे रहे हैं। समावेशी विकास में योगदान देना हिंदुस्तान पावर का लक्ष्य है। यह बातहिंदुस्तान पावर के सीईओ एवं प्लांट हेड बसंता कुमार मिश्रा ने सोमवार को संयंत्र परिसर में आयोजित 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कही। उन्होंंने संयंत्र परिसर में आयोजित समारोह में झंडा फहराया। संयंत्र के सुरक्षा प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की अगुवानी में सुरक्षा जवानों ने उन्हें परेड की सलामी दी।
सीईओ ने यूनिट-2 के लगातार तीन सौ से अधिक दिन चलने के रिकार्ड को सामूहिक समर्पण का उदाहरण करार दिया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्य, कंपनी के अधिकारी, उनके परिवार के सदस्य, बाल भारती के विद्यार्थी और कामगार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर परिसर में एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी, जिसमें टाउनशिप वासियों, बच्चों, कंपनी कर्मियों, एमबी पावर बाल भारती के बच्चों आदि ने उत्साहित भागीदारी निभाई। राष्ट्रप्रेम को समर्पित बाल भारती की झांकी एवं बलिदानियों की शौर्य गाथाओं पर केंद्रित नाट्य और संगीत प्रस्तुतियों को सराहना मिली। प्रबंधन की ओर से समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को पुरस्कृत किया। जिसमे चंदन सिंह और पुरुषोत्तम दास वर्मा को सर्वश्रेष्ठ कर्मी का पुरस्कार दिया गया, वहीं स्टार इलेक्ट्रिकल्स को सर्वश्रेष्ठ अनुबंधित कंपनी का पुरस्कार दिया गया। विविध अनुबंधित एजेंसियों के कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया।
Next Story