- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal में रेल...
मध्य प्रदेश
Bhopal में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़, रेलवे ने किए विशेष इंतजाम
SHIDDHANT
2 March 2026 8:57 PM IST

x
Bhopal भोपाल। होली के त्योहार पर रेल में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। यात्री गाड़ी से लेकर प्लेटफार्म पर बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय भीड़ प्रबंधन योजना प्रभावी रूप से लागू की गई है। मंडल प्रशासन ने भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा बीना जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
मंडल प्रशासन द्वारा होली त्योहार के मद्देनजर टिकट विंडो पर सुगम टिकटिंग व्यवस्था, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की कार्यशीलता, टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा स्टाफ की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़जनित दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। होली अवधि में स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।
फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए टिकट जांच को मुख्य द्वारों पर केंद्रित किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त एस्कॉर्टिंग की व्यवस्था की गई है। कोचों की सुरक्षा तथा अग्नि सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की गई है।
प्लेटफार्म परिवर्तन की स्थिति में पूर्व सूचना एवं बार-बार उद्घोषणा की व्यवस्था की गई है। सभी टिकट खिड़कियां, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें एवं आरक्षण काउंटर पूर्णतः क्रियाशील रखे गए हैं। लिफ्ट, एस्केलेटर, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, कोच गाइडेंस प्रणाली एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। भोपाल रेल मंडल ने यात्रियों से कहा है कि वे केवल वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, अनधिकृत रूप से प्लेटफार्म में प्रवेश न करें तथा रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी यात्री सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में होली का पर्व मना सकें।
Tagsभोपाल रेल मंडलहोली यात्रियों की भीड़पश्चिम मध्य रेलवेभीड़ प्रबंधन योजनासुरक्षा व्यवस्थाभोपाल जंक्शनरानी कमलापति रेलवे स्टेशनइटारसी जंक्शनबीना जंक्शनसीसीटीवी निगरानीटिकट जांचऑटोमेटिक टिकट मशीनअग्नि सुरक्षाप्लेटफार्म व्यवस्थावैध टिकटयात्रियों की सुरक्षासार्वजनिक उद्घोषणाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





