- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन में युवक के पेट...
उज्जैन में युवक के पेट की आंत फटी: प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर से भर दी हवा
उज्जैन शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर आगर रोड स्थित ग्राम बांदका में कुरकुरे की फैक्ट्री है। यहां ग्राम उज्जैनिया का रहने वाला कमल सिंह राजपूत और पान बिहार का रहने वाला भरत चौहान भी काम करता है। 16 फरवरी की शाम भरत चौहान ने काम के दौरान कंप्रेशर से कमल सिंह के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी। उस समय उसे कुछ नहीं हुआ। लेकिन बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां जांच के दौरान पेट की आंत फटने का पता चला, जिसके बाद ऑपरेशन करना पड़ा। फैक्ट्री मैनेजर रवि हिरवे ने बताया कि कुरकुरे को लंबे समय तक पाउच में सेफ रखने के लिए नाइट्रोजन गैस भरी जाती है। कंप्रेशर का यूज इसी में होता है। संभवत: काम के बाद सफाई के दौरान घटना हुई है। दोनों कर्मचारियों के नहीं आने पर 3 दिन बाद उन्हें मामले का पता चला। यहां हर सेक्शन में CCTV लगे हैं, लेकिन रिकॉर्डिंग सिर्फ 10 दिन की रहती है, इसलिए फुटेज भी नहीं मिल सके।
घट्टिया TI विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले में जांच के बाद ही घटना की वजह पता चल सकेगी।