- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जिंदगी की जद्दोजहद में...
जिंदगी की जद्दोजहद में सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग ने दुनिया को कहा अलविदा, 6 सदस्याें को पाल रहे थे 80 साल के चंदन

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से आई एक दर्दनाक खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया है. यहां फुटपाथ पर बैठे-बैठे एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. सागर जिले के कीर्ति स्तंभ के पास तुलसी नगर वार्ड के रहने वाले 80 साल के चंदन राय का शव मोटरसाइकिल से टिका मिला. मौत से कुछ देर पहले तक वो फुटपाथ पर दुकान लगाकर बेलन बेच रहे थे. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का परिवार तंगहाली से जूझ रहा था. जिसकी वजह से उन्हें इस उम्र में भी उन्हें फुटपाथ पर दुकान लगानी पड़ रही थी.
तंगहाली की तकलीफ़देह दास्तान.. ये विडीओ सागर का है, जहां पटा बेलन बेचने वाले चंदन राय ज़िंदगी से लड़ते लड़ते यूँ ही चल बसे पीछे पाँच बच्चों का परिवार छोड़कर #बेरोज़गारी @ABPNews #MadhayPradesh pic.twitter.com/Pt7C6B0EAJ
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) November 11, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





