मध्य प्रदेश

नगरपालिका में नपाकर्मी का शव छोटे तालाब में मिला, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
11 Jun 2022 5:12 PM IST
नगरपालिका में नपाकर्मी का शव छोटे तालाब में मिला, पुलिस की जांच जारी
x

राजगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़: नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में बड़ामहादेव के नीचे स्थित छोटे तालाब में शनिवार सुबह नगरपालिका में पदस्थ कर्मचारी का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी अवधेशसिंह तोमर के अनुसार शनिवार सुबह बड़ामहादेव के समीप छोटे तालाब में सत्यनारायण (45) पुत्र भंवरलाल उपाध्याय निवासी नरसिंहगढ़ का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि मृतक नरसिंहगढ़ नगरपालिका में राजस्व शाखा में पदस्थ था। नपाकर्मी छोटे तालाब में कैसे गिरा, किन हालातों में उसकी मौत हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Next Story