- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna जिले में टोटके...
मध्य प्रदेश
Panna जिले में टोटके के शक में बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, FIR दर्ज
Tara Tandi
30 April 2025 5:05 PM IST

x
Panna पन्ना: जिले के रानीगंज पुरवा गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग मिही लाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों को मिही लाल पर जादू-टोना करने का शक था, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुके थे।
बताया जा रहा है कि सुबह जब मिही लाल सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मिही लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों को शक था कि मिही लाल ने उनके परिवार के किसी सदस्य पर जादू-टोना किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ती रहती थी। इसी शक के चलते हत्या की गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
TagsPanna जिले टोटके शकबुजुर्ग को उतारा मौत घाटFIR दर्जPanna district: Suspecting black magican old man was killedFIR registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





