मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज ने पन्ना से बुंदेलखंड में भरी चुनावी हुंकार

mukeshwari
23 May 2023 4:49 AM GMT
मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज ने पन्ना से बुंदेलखंड में भरी चुनावी हुंकार
x

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की कदमताल तेज हो गई है। भाजपा ने पन्ना जिले के गौरव दिवस के जरिए बुंदेलखंड में चुनाव की हुंकार भर दी है। यह इलाका भाजपा का मजबूत गढ़ है और वह इसे बरकरार रखना चाहती है। बुंदेलखंड में सात जिले सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दतिया व निवाड़ी आते हैं। यहां की 29 में से 19 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ आठ सीटें हैं। इसके अलावा सपा और बसपा के पास एक-एक सीट है। भाजपा के लिए वर्ष 2018 के नतीजे दोहराना आसान नहीं है, इसे पार्टी भी मानकर चल रही है।

भाजपा के पास इस इलाके में दिग्गजों की फौज है। राज्य सरकार में कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा, बृजेंद्र प्रताप सिंह और गोविंद सिंह राजपूत आते हैं तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का संसदीय क्षेत्र दमोह इसी इलाके में है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का संसदीय क्षेत्र खजुराहो भी बुंदेलखंड में ही आता है। भाजपा अपने नेताओं के प्रभाव के बल पर यहां जीत का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती और इसके लिए प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

बुंदेलखंड के पन्ना में गौरव दिवस का आयोजन किया गया, वहीं रेलवे स्टेशन के शिलान्यास और कृषि महाविद्यालय के शिलान्यास की सौगात भी मिली। इन आयोजनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री कमल पटेल क्षेत्रीय सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। इस तरह भाजपा ने यहां मंच से अपनी ताकत दिखाई ही, साथ में चुनावी हुंकार भी भरी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story