मध्य प्रदेश

दमोह में चाचा ससुर और चाची सास ने बहू को जहर पिलाकर मारने की कोशिश की

Tara Tandi
22 March 2024 9:19 AM GMT
दमोह में चाचा ससुर और चाची सास ने बहू को जहर पिलाकर मारने की कोशिश की
x
दमोह : दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंभीरा गांव में एक महिला को जबरदस्ती जहर पिलाने का मामला सामने आया है। चाचा-ससुर और चाची-सास पर जहर पिलाने का आरोप लगा है। बहू की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी के गंभीरा गांव निवासी 20 वर्षीय महिला बेबी पति संतोष लोधी को जहर का सेवन करने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां बहू ने पति के चाचा और चाची पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। बेबी का कहना है कि ससुराल में चाचा-चाची से विवाद चल रहा है। बुधवार शाम वह घर में अकेली थी। तभी चाचा-चाची आए और चाचा-ससुर ने हांथ पकड़े और चाची ने उसे जहर पिला दिया। कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ी तो पति को खबर दी गई। इसके घर पहुंचे पति ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। महिला के शरीर में जहर फैलने के कारण उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Next Story