मध्य प्रदेश

छतरपुर में स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों से वीडियो कॉल से की चर्चा

Kunti Dhruw
7 Feb 2022 2:10 PM GMT
छतरपुर में स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों से वीडियो कॉल से की चर्चा
x
मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय छतरपुर में भर्ती रोगियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए चर्चा की।

मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय छतरपुर में भर्ती रोगियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए चर्चा की। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मंत्री ने आईसीयू में भर्ती रूपा तिवारी और रामस्वरूप पटेल (दोनों हार्ट रोगियों) तथा प्रसूती माता रश्मि रैकवार और दुर्गा रैकवार से चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार, स्वास्थ्य वर्कर्स के व्यवहार एवं कार्यशैली तथा मिल रही दवाइयों की जानकारी ली। वार्ड की साफ-सफाई एवं पलंग, बैड एवं चादर की जानकारी लेते हुए चादर बदलने की जानकारी भी ली।

इसी तरह प्रसूती वार्ड में भर्ती महिलाओं को टिटनेस टीके के लगने, घर से अस्पताल तक किस साधन से पहुंची, कितना समय लगा, भर्ती होने में दिक्कत तो नहीं हुई और निःशुल्क उपचार हो रहा है तथा प्रसूती सहायता राशि के मिलने कि जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीमती दुर्गा रैकवार को बेटी होने पर बधाई दी। उन्होंने चर्चारत मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जी. एल. अहिरवार ने मरीजों से स्वास्थ्य मंत्री की बात कराई।
Next Story