मध्य प्रदेश

भस्मारती में अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में सजे महाकाल, शिव और मां पार्वती के रूप में दिए दर्शन

Tara Tandi
17 May 2024 5:15 AM GMT
भस्मारती में अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में सजे  महाकाल, शिव और मां पार्वती के रूप में दिए दर्शन
x
उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि नवमी तिथि पर शुक्रवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसमें एक और भगवान शिव तो दूसरी और माता पार्वती के रूप में श्रृंगार कर द्राक्ष और मुंड माला पहनाकर भगवान को सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
Next Story